Israeliranwar: इजराइल-ईरान युद्ध क्या होगा भारत पर असर ?

पश्चिम एशिया में बीते कई दिनों से दो देश इजराइल और ईरान में तनाव बढ़ रहा हैं | Israeliranwar को लेकर पूरी दुनिया परेशान है और कई देशों में तो आर्थिक मंदी आ गया है |

Israeliranwar

पेट्रोल डीजल LPG GAS की कीमते तेजी से बढ़ रही है

भारत अपनी कुल जरूरत का लगभग 85- 90% कच्चा तेल का आयात करता है | जिसमें से एक बड़ा हिस्सा इस खाड़ी देशों से आता है |

. होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) फारस की खाड़ी और ओþमान की खाड़ी के बीच एक पतला समुद्री मार्ग है, जो दुनिया के लगभग 20% तेल आपूर्ति के लिए प्रमुख मार्ग है | ईरान द्वारा इस व्यापारिक रास्ते को बाधित करने की चेतावनी की वजह से कच्चे तेल की कीमत &100 प्रति बैरल पार पहुँच गया है कारण है Israeliranwar

.इसका सीधा असर भारत के पेट्रोल, डीजल और खासकर रसोई गैस (LPG GAS) सिलिंडर पर हो रहा है | भारत के कई शहरों की फूड industry प्रभावित हो रहे हैं | बढ़ती संकट को देखते हुए सरकार ने कॉमर्शियल LPG GAS पर दाम बढ़ा दिया है | बढ़ते दाम को लेकर भारतीय नागरिको के सीधा जेब पर असर हो रहा है | कई शहरों और गांवों में बढ़ती आर्थिक संकट से LPG GAS के लिए लोग लाइन में घंटों नजर आ रहे हैं

शेयर मार्केट (Stock Market)

इजराइल ईरान के बीच बढ़ते तनाव से भारत में आर्थिक संकट के बादल छाए हुए हैं | शेयर बाजारों में काफी तेजी से गिरावट देखी जा रही है | सेंसेक्स में काफी गिरावट आ गया है, nifty का सेंसेक्स भी गिर गया है, इसका असर भारतीय बाजारों पर तेजी से हो रहा है और जरूरतों की सामानों में तेजी से रेट बढ़ रहे है |

महँगाई की दोहरी मार

तेल की कीमत बढ़ने से लॉजिस्टिक और ट्रांसपोर्टेशन मांगा हो जाता है | जिससे जरूरत के अनेक सामान जैसे फल सब्जियां और अन्य समान महंगा हो जाता है | इसका मुख्य कारण है Israeliranwar

. हवाई जहाज की किराया: फ्यूल (ATF) महंगा होने से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हवाई किराया बढ़ गया है जिससे यात्रा करने वालों की मुश्किलें बढ़ गई हैं |

. सोने के कीमतें: अनिश्चितता के समय में लोग सुरक्षित निवेश सोने की ओर भागते हैं, जिसके कारण भारत में लगातार सोने की कीमतें आसमान छू रहा हैं | इसका अधिकांश कारण है कि Israeliranwar को लेकर भारतीय लोगों में डर बैठ गया है

.रोज उपयोग की जाने वाली वस्तुएं: भारतीय नागरिकों की जीवन में रोज उपयोग में आने वाली वस्तुएं फल सब्जी कपड़े पेट्रोल, एलपीजी गैस इत्यादि के दामों में बढ़ोतरी हो रही है और इसका प्रभाव आम नागरिक के ऊपर देखा जा रहा है | बीते कई दिनों से रसोई गैस के लिए भारतीय नागरिक गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लगाकर अपने नंबर का इंतजार कर रहे हैं |

भारतीय लोग जो खाड़ी के देशो में रहते हैं उनकी सुरक्षा

खाड़ी के देशों में लाखों भारतीय नागरिक काम करते हैं| युद्ध को लेकर उनकी सुरक्षा सरकार के लिए बहुत बड़ी चुनौती है साथ ही वहां से आने वाले Remittance (विदेशी मुद्रा) में कमी आने से भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में कमी आ सकती है | पता नहीं चल रहा हैं कि Israeliranwar कब tak चलेगा और दुनिया में सांति आएगी

रोजगारपरअसर: दोनों देशों के बीच युद्ध लंबा चला तो भारत में रोजगार में कमी आ सकती है, कई छोटे-छोटे कंपनियों में आर्थिक मंदी आ जाएगी और बंद हो सकती है | इसके वजह से भारत के हज़ारों नागरिक बेरोजगार हो जाएंगे और असर सीधा उनके जीवन पर पड़ेगा

निष्कर्ष (Conclusion)

इजराइल ईरान युद्ध दो देशो की लड़ाई नहीं रहा ब्लकि यह एक वैश्विक महामारी की ओर बढ़ रहा है | भारत अपने कितनी के जरिए संतुलन बनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन आर्थिक मोर्चे पर भारत के आगे चुनौती बड़ी है |

क्या आपको लगता है कि भारत इस संकट से जल्दी उभर पाएगा अपनी राय कॉमेंट में जरूर दे

#israiliranwar #Israeliranyudh #IndiaEconomy #Oilprices

और खबर देखने के लिए होम

Leave a Comment